आजकल गलत खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा और वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है। ज़्यादातर लोग तैलीय खाद्य पदार्थ और मीठे व्यंजन खाने के बहुत शौकीन होते हैं। ऐसे में वे मोटापे का शिकार हो जाते हैं। लेकिन एक बार वजन बढ़ जाए तो उसे कम करना बहुत मुश्किल हो जाता है।
वहीं, कई लोगों के पास जिम जाने का भी समय नहीं होता, ऐसे लोगों के लिए हम कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनसे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको अजवाइन के पानी की मदद लेनी होगी। दरअसल, आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर अजवाइन का पानी पीने से पेट और कमर की चर्बी कम की जा सकती है। आइए जानते हैं अजवाइन के पानी का इस्तेमाल कैसे करें।
अजवाइन के पानी का इस्तेमाल कैसे करें? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप रोज़ सुबह बिना कुछ खाए अजवाइन का पानी पीते हैं, तो यह तेज़ी से वजन कम करने में मदद करेगा और पेट की चर्बी भी कम करेगा। आप अजवाइन के पानी को गुनगुना भी पी सकते हैं। अगर आप बेहतर परिणाम चाहते हैं, तो अपने दैनिक आहार में अजवाइन की मात्रा बढ़ा दें। वज़न कम करने के लिए, 25 ग्राम अजवाइन को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें और अगली सुबह खाली पेट पिएँ।
अगर आप एक महीने तक यह पानी पिएँगे, तो आपको खुद ही पता चल जाएगा कि इसका आपके शरीर पर क्या असर होगा। अगर आप रात में अजवाइन को पानी में भिगोना भूल गए हैं, तो सुबह इसे एक गिलास पानी में उबाल लें। फिर इसमें 5-6 तुलसी के पत्ते डालकर अलग रख दें। और जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसे छानकर पी लें।
