रिकांगपिओ: भारतीय सेना द्वारा किन्नौर जिला के मीरु पंचायत क्षेत्र में एक दिवसीय फ्री मल्टी स्पेशल्टी मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस दौरान आर्मी मेडिकल क्रॉप्स 2136 फील्ड हॉस्पिटल करछम से आए विशेषज्ञों द्वारा न केवल ग्रामीणों के फ्री में स्वास्थ्य जांच की गई बल्कि उन्हें आवश्यकता अनुसार मुक्त में दवाइयां भी प्रदान की गई।
इस दौरान भारी संख्या में गांव के कई बड़े बुजुर्ग कैंप स्थल पर पहुंच कर मेडिकल सुविधा का लाभ उठाया। पंचायत प्रधान मीरु नरेंद्र नेगी ने भारतीय सेना द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को घर द्वार पर विशेषज्ञों के माध्यम से दी जा रही सुविधा के लिए बधाई दी है।
