दूसरा टेस्ट: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम में तीन बदलाव देखने को मिल रहे हैं। टीम में नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और आकाश दीप को जगह मिली है। वहीं, बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि साई सुदर्शन और शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह नहीं मिल पाई है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-
एजबेस्टन टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड की प्लेइंग 11: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक , बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स,  जोश टंग, शोएब बशीर।