रुद्रप्रयागः आज यानी बुधवार को एक बार फिर केदारनाथ में हादसा हुआ है। जहां जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन के कारण पहाड़ी से मलबा गिरना शुरू हो गया। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से 5 लोग खाई में गिर गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। जबकि तीन घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ है। जहां जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन हुआ है। वहीं, पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में 5 लोग आ गए। बताया गया कि सभी गहरी खाई में गिर गए। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन गंभीर रूप घायल बताए जा रहे है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हादसे में घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल में भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो यह हादसा पहाड़ी पर भूस्खलन की वजह से हुआ है।