देहरादून: पूरी दुनिया में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी इसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। सीएम धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ सीता अशोक का पौधा लगाया।
सीएम धामी ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचाना चाहिए। कहा कि राज्य एक साफ शहर के रूप में जाना जाए इसके लिए हम काम करेंगे। वहीं, इस अवसर पर दिल्ली में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।