राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह से एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नाज़ा ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादूनः राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह से आज राजभवन में आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के निदेशक डॉ. मनीष नाज़ा ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान डॉ. नाज़ा ने राज्यपाल को एरीज संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों, वैज्ञानिक अनुसंधानों और वर्तमान में संचालित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।