देहरादून: भारतीय जनता पार्टी ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और रानीखेत में मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा बुधवार देर रात कर दी।
नैनीताल जिले की हल्द्वानी विस में हल्द्वानी मंडल में मधुकर क्षोत्रिय, काठगोदाम मंडल में नीरज बिष्ट, नैनीताल विस के बेतालघाट मंडल में प्रताप सिंह बोरा, गरमपानी में नीरज बिष्ट, भवाली में हिमांशु बिष्ट, नैनीताल ग्रामीण में सुरेश चंद्र उप्रेती, नैनीताल नगर में नितिन कार्की, लालकुआं विस में बिंदुखत्ता मंडल में नवीन पपोला, लालकुआं में अरुण जोशी, हल्दूचौड़ में विजय रोहित दुमका, गौलापार में पान सिंह मेवाड़ी, भीमताल विसके ओखलकांडा मंडल में मनोज सुयाल और रामगढ़ में अंकित पांडे, कालाढुंगी विस में लामाचौड़ में संदीप सनवाल और कालाढुंगी में विक्रम जंतवाल जबकि रामनगर विस में रामनगर ग्रामीण मंडल में घनश्याम शर्मा और मालधन चौड़ मंडल में प्रेम चंद आर्य की नियुक्ति की गई है।
ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर विस के सुभाष चंद्र बोस मंडल में जगदीश विश्वास, सरदार पटेल मंडल में धीरेश गुप्ता, संतकबीर मंडल में मुकेश पाल और शहीद भगत सिंह मंडल में सुनील ठुकारल मंडल अध्यक्ष बने हैं। काशीपुर के कविनगर मंडल में कल्पना राणा, आवास विकास मंडल में अर्जुन सिंह, काशीपुर ग्रामीण मंडल में बृजेश पाल, जसपुर विस में मडुवाडाबरा में मनप्रीत सिंह, जसपुर में राजकुमार चौहान, भरतपुर मेघावाला में राजकुमार गुंबर, बाजपुर विस में कुंडेश्वरी मंडल में धर्मपाल सिंह जाटव, सुल्तानपुर पट्टी में गुरुमुख सिंह, बाजपुर ग्रामीण में कन्हैया जोशी और गदरपुर विस में गदरपुर मंडल में सुरेश खुराना और दिनेशपुर में विश्वजीत मंडल की नियुक्ति की गई है। रानीखेत में मासी में चंदन सिंह बिष्ट, चौखुटिया में मुकेश चंद्र पांडे, जलाली में महिपाल सिंह किरौला, द्वाराहाट में विजय बजेठा, बग्वाली पोखर में महेश कैड़ा, सल्ट में स्याल्दे में कुंदन लाल, चित्रकूट में कैलाश चंद लखेड़ा, सल्ट में सुजीत चौधरी, मछोड़ में गुड्डी देवी, रानीखेत के भिक्यासैंण में प्रेम रावत, ताड़ीखेत में मुकेश पांडे, रानीखेत मंडल में ललित मेहरा अध्यक्ष बने हैं।