कुल्लू: जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। देर रात से मौसम खराब चल रहा है और घाटी में हिमपात का क्रम जारी है। संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। घाटी में ताज़ा बर्फबारी होने के कारण घाटी पुन: ठंड की चपेट में आ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार जहालमा में लगभग दो फुट हिमपात हुआ है।
घाटी में गाडिय़ों का आना जाना पुन: बंद है और मंगलवार रात से बिजली भी गुल हो गई है। लोग ठंड के कारण अपने अपने घरों में ही दुबके कर रह गए हैं। ताजा बर्फबारी के कारण हिमखंडों के गिरने की भी संभावना बनी हुई है। उधर, जिला कुल्लू की सैंज घाटी के तहत पडऩे वाला न्यूली रोड भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है।