राजधानी में खिली धुप, हिमालयी क्षेत्रों में बढ़ा हिम्संखलन का खतरा

देहरादून:शनिवार को राजधानी देहरादून सहित राज्य के अन्य इलाकों में मौसम साफ बना हुआ हैI सुबह से ही चटख धूप खिली हुए है। उचे और निचले हिमालयी क्षेत्रों में कई दिनों के बाद मौसम के खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम साफ होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली। वहीं लगातार एक सप्ताह तक बर्फबारी के बाद पिथौरागढ़ जनपद के हिमालयी क्षेत्र में अब हिमस्खलन का खतरा बढता नज़र आ रहा है। जिसके चलते शुक्रवार को धारचूला के नपलच्यू गांव के ठीक सामने भारी हिमस्खलन हुआ। हालांकि गांव से लगभग 50 मीटर दूर नाले में बर्फ गिरने से मकानों को किसी तरह की नुक्सान नहीं पहुंचा है।

मौसम के साफ होने के बाद मुनस्यारी क्षेत्र में बढ़ी संख्या में पर्यटको की भीड़ उमड़ पड़ी है। साथ ही मौसम साफ़ होने से बाजार में भी रौनक बढ़ गई है।