काकड़ का शिकार करने का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

चंपावत: टनकपुर शारदा वन रेंज के वन कर्मियों ने नंदौर वन्य जीव अभ्यारण से लगे जंगल में हिरण की प्रजाति काकड़ के शिकार करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन अन्य शिकार भागने में कामयाब हो गए। इस घटना के बाद टनकपुर शारदा वन रेंज में भी अधिकारी अलर्ट हो गए है और जंगल में गश्त बढ़ा दी गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक नन्धौर वन्य जीव अभ्यारण्य के अन्तर्गत पूर्वी दूलागाड कक्ष संख्या 12 में गश्त के दौरान एक शिकारी को हिरण की प्रजाति काकड़ के शिकार के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाही के दौरान वन कर्मियों को देख तीन अन्य शिकारी मौका देखकर फरार हो गए। पकड़े गए शिकारी को वन विभाग ने काकड़ के शिकार के साथ गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेज दिया है, जिसे न्यायालय में पेश किया गया है। इसी जानकारी वन क्षेत्राधिकारी शारदा वन रेंज पूरन चंद्र जोशी ने दी।