संग्रहालय की स्थापना ही नौटियाल को सच्ची श्रद्धांजलिः उपाध्याय

देहरादून: विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि संग्रहालय की स्थापना ही उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के पुरोधा मदन मोहन नौटियाल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गुरूवार को यहां विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के पुरोधा मदन मोहन नौटियाल के निधन से उत्तराखंड ने एक मूर्धन्य शुभ चिन्तक खो दिया है। नौटियाल निस्वार्थ भाव से राज्य के सरोकारों के प्रति समर्पित रहे। कई बार आंदोलन के दौरान पुलिस बर्बरता के शिकार भी हुये, उनकी बड़ी ईच्छा थी कि राज्य आंदोलन से सम्बन्धित एक संग्रहालय बनाया जाता तो आंदोलन की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों के लिये पथ प्रदर्शक करने का कार्य करतीं। उपाध्याय ने कहा कि संग्रहालय की स्थापना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।