उत्तराखण्ड के पहले महाधिवक्ता एलपी नैथानी का हुआ देहान्त

देहरादून: उत्तराखंड के पहले महाधिवक्ता एल.पी. नैथानी का रविवार 28 जुलाई को दुबई में निधन हो गया। नैथानी के निधन पर प्रदेश के अधिवक्ता समूह, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। राज्य गठन के बाद ललिता प्रसाद नैथानी राज्य के महाधिवक्ता बनाये गए थे। पौड़ी जिले के नैथाणा गांव निवासी एलपी नैथानी ने इलाहाबाद में वकालत शुरू की थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के प्रथम महाधिवक्ता एल.पी. नैथानी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। राज्य गठन के बाद उनके अनुभव को देखते हुए भाजपा की अंतरिम सरकार में पहले महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किये गए थे। तिवारी सरकार में भी वे महाधिवक्ता बनाये गए थे।