मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होली का त्यौहार मनाया। भाजपा मुख्यालय देहरादून में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होली न्यूनता से अधिकता की ओर जाने का रंगों का त्यौहार है। मैं इस रंगों के त्यौहार पर सभी को अपनी ओर से बधाई देता हूं। शुभकामनाएं देता हूं कि सबके जीवन में होली के रंगों की तरह खुशियां आएंं, हर प्रकार की खुशियां उनके जीवन में रंगों की तरह भर जाए।