लखनऊ: योगी कैबिनट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा की। जिसके बाद कई महत्वपूर्ण फैसले लिये गये हैं। बताया जा रहा है कि बैठक में करीब 33 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

जिन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, उनमें जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विवि का प्रस्ताव पास हुआ है। रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है। जिसके बाद इस विश्वविद्यालय का नाम भी बदला जायेगा। अब नया नाम जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग राज्य विश्वविद्यालय होगा।  चित्रकूट में स्थित रामभद्राचार्य दिव्यांगजन विश्वविद्यालय का संचालन अब सरकार के तरफ से किया जायेगा।

इस विश्वविद्यालय में दिव्यांग समेत सामान्य छात्र-छात्रायें शिक्षा प्राप्त करेंगे। इसके अलावा कौशांबी में इंडो-इजराइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फूड केंद्र की स्थापना की जायेगी। इसके अलावा सिराथू से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। व्यापारी कल्याण दिवस मनाने के लिए 29 जून की तारीख तय की गई है। कुशीनगर में महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का प्रस्ताव पास हुआ है। 

बताया जा रहा है कि प्रदेश में साल 2023 में करीब 35 करोड़ बृक्षारोपण का भी प्रस्ताव पास किया गया है। वहीं टाउनशिप स्थापना नीति से सम्बंधित प्रस्ताव भी पास हुआ है। मथुरा में छाता चीनी मिल को शुरू किए जाने की मंजुरी मिल गई है। बैठक में प्रयागराज विश्वविद्यालय से संबंधित प्रस्ताव भी पास हो गया है, विश्वविद्यालय का नाम राजेंद्र प्रसाद विश्वविद्यालय कर दिया गया है।