सुक्खू आज संभालेंगे हिमाचल प्रदेश की कमान

शिमला: हिमाचल प्रदेश के नादौन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सूबे की कमान संभालेंगे। मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के पहले उप मुख्यमंत्री होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह दोपहर डेढ़ बजे ऐतिहासिक रिज मैदान पर होगा। समारोह में राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के भी हिस्सा लेने की संभावना है।