लखनऊ: वरदान कॉलोनी में पहली बार पहुंचेगी कचरा गाड़ी

लखनऊ: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में वरदान काॅलोनी में पहली बार कूड़ा प्रबंधन हुआ। अब काॅलोनी के लोगों के मकानों से निकलने वाले कूड़ा को उठाने के लिए कचरा गाड़ी पहुंचेगी।

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह से शुक्रवार को वरदान काॅलोनी के लोगों ने मुलाकात की। कूड़ा ना उठने, मकानों से कूड़ा ना संग्रह होने की शिकायत की। इस दौरान काॅलोनी के लोगों ने कचरा गाड़ी के रुट को लेकर भी चर्चा की तो नगर आयुक्त ने नगर निगम के जोन के कर्मचारियों को बुलाया। जोन के अधिकारी व कर्मचारियों ने कूड़ा प्रबंधन के रुट को बताया और इस पर नगर आयुक्त ने तत्काल ही सहज स्वीकृति दे दी।

इसके बाद नगर आयुक्त ने वरदान काॅलोनी में सफाई मित्रों के साथ भ्रमण किया और कचरा गाड़ी के चालकों को रुट समझाते हुए काॅलोनी वालों को कूड़ा उठने की अपनी बात को दोहराया। नगर आयुक्त ने कहा कि वर्तमान समय में डोर-टू-डोर कूड़ा उठने से काॅलोनी के लोगों को भी सुविधा होगी और नगर निगम कर्मचारी राहत महसूस करेंगे।

काॅलोनी वालों को आश्वस्त करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि काॅलोनी में घरेलू कूड़ा उठाने का काम शुरु होगा। जो कभी कूड़ा न उठे तो वे सीधे उनसे वार्ता कर सकते हैं। जोन के अधिकारी को भी बता सकते हैं। बाहरी कूड़ा उठे इसके लिए प्रबंधन किया गया है। जिसकी समय-समय पर जांच वह स्वयं करेंगे। सफाई कार्य से जुटे कोई कर्मचारी एक ही समय पर छुट्टी नहीं लेंगे।