हिप्र विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज चुनावी रैली को करेंगे संबोधित

शिमला: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज हिमाचल प्रदेश में चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम 5 बजे रायपुर लौटेंगे। जारी कार्यक्रम के मुताबिक शिमला से दोपहर 12 बजे सिरमौर ज़िले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:45 बजे सिरमौर ज़िले के सताऊं में पब्लिक मीटिंग लेंगे। दोपहर 02:45 बजे शिमला से चंडीगढ़, चंडीगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रचार आज थम जाएगा। 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चुनाव प्रचार करेंगे। अंतिम दिन सभी पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक रखी है।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व अध्यक्ष, गृहमंत्री अमित शाह आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी एक प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। उनके अलावा सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेता अंतिम दिन हिमाचल में चुनाव प्रचार करेंगे।