श्याम सरन नेगी के निधन पर प्रतिभा सिंह ने जताया दुख

शिमला, 05 नवंबर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी के निधन पर दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है।

प्रतिभा सिंह ने एक संदेश में कहा कि श्याम शरन नेगी देश प्रदेश में लोकतंत्र आइकॉन थे जो अपने मत के अधिकार की कीमत को जानते थे। उन्होंने कहा कि नेगी मतदाताओं के लिये एक प्रेरणा स्रोत थे,जिनके निधन ने लोकतंत्र के एक सजग प्रहरी को खो दिया है।