हिमाचल में बन रही कांग्रेस की सरकार: प्रतिभा सिंह

शिमला: कांग्रेस के विधायक भारी तादाद में जीतकर आ रहे है। प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के 5 वर्ष के शासनकाल ने जनता का दम निकाल दिया है। इसी कारण जन समूह उमड़ कर कांग्रेस के साथ आ रहे है। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने राजगढ़ में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि हमारा साथ कांग्रेस उम्मीदवार के साथ है।

राजा साहब ने जिला सिरमौर के साथ विशेष लगाव रहा था। गंगू राम मुसाफिर भी उन्ही का लगाया हुआ पौधा है। राजा साहब ने हारने के बावजूद कैबिनेट रैंक दिया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं मुसाफिर से बात की और कहा कि दयाल प्यारी को टिकट मिल चुका है। अब उन्हें पार्टी का साथ देना चाहिए। उन्हें पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया। लेकिन उन्होंने बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने की राह को चुना। आज उनके समर्थक भ्रामक प्रचार कर रहे है कि रानी प्रतिभा सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उनका आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी दयाल प्यारी के साथ है और पच्छाद के लोगों को चाहिए कि उन्हें जीताकर कांग्रेस का हाथ मजबूत करे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह का यह बयान प्रदेश में राजा रानी नहीं चलेंगे, अशोभनीय है। राजा साहब ने राजमहल छोड़कर 60 वर्ष प्रदेश के लोगो की सेवा की और प्रदेश की जनता इस तरह के बयानों का जबाब चुनावो में देकर भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि भाजपा चुनाव में हार देकर धन, बल तथा ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ जैसा कार्य कर सकती है। इसलिए कार्यकर्ताओं को सचेत रहना होगा। उन्होंने कहा कि इस समय में साथ देने वाले लोगो को सरकार बनने के बाद गले लगाया जाएगा।