शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

देहरादून: उत्तराखंड स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को मां गंगोत्री धाम के कपाट बंद हो गए थे।

आज मां यमुना के कपाट भी 12 बजे बंद हो गये। इसके बाद भैया दूज पर गंगा और यमुना अपने-अपने मायके में विराज हो जाएंगी। आज सुबह बाबा केदारनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हुए हैं।

आज भैयादूज के पावन पर्व पर यमुनोत्री स्थित मां यमुना धाम के कपाट बंद हो गए। यहां से सोमेश्वर देवता की डोली के साथ यमुना की भोग मूर्ति खरशाली लायी जाएगी, जहां भैया दूज के पर्व पर यमुना की मूर्ति मंदिर में विराजेगी।