राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाई दूज की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भाई-बहन के बीच अटूट स्नेह के पर्व भाई दूज पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा- “भाई-बहन के बीच स्नेह और विश्वास के प्रतीक, भाई-दूज पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

आइए इस पावन अवसर पर, सभी महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के संकल्प को और मजबूत करें। मेरी कामना है कि यह त्योहार परस्पर भाईचारे की भावना को बढ़ाए।