कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी भाजपा में शामिल

शिमला: मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष सुमन चौधरी ने शुक्रवार को शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में भाजपा का दामन थाम लिया।

वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह और मंगल पांडे की उपस्थिति में अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुईं।

सुमन चौधरी बल्ह हल्के से कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदार भी थीं। हालांकि कांग्रेस ने यहां से पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

सुमन चौधरी के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत दिन प्रति दिन बढ़ रही है।

सुमन चौधरी ने कहा कि मैं भाजपा को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करूंगी और बल्ह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर भाजपा , सरकार , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कामकाज से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।