विधायक ने की करोड़ों की परियोजनाएं जनता को समर्पित

धर्मशाला: धर्मशाला में गुरुवार को आयोजित विकास पर्व में विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशाल नैहरिया ने करोड़ों की योजनाएं व परियोजनाएं जनता को समर्पित की। विधायक द्वारा इस दौरान कंड को आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर और तंगरोटी को बस सेवा की सुविधा भी विकास पर्व के उपलक्ष्य में ही प्रदान की गई।

विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि विश्व मानचित्र में अब खेल नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले धर्मशाला की हर पंचायत व गांव में खेल मैदान और पार्क स्थापित किए गए हैं। जिससे मात्र धर्मशाला बड़े खेल आयोजनों का साक्षी ही न बनें। यहां पहाड़ में छुपी हुई प्रतिभाएं भी इंटरनेशनल स्तर पर पहुंचे, इसके प्रयास की नींव रखी गई है। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में तीन पंचवटी पार्क भी जनता को समर्पित किए गए हैं। पीजी कॉलेज धर्मशाला के सभागार में भव्य विकास पर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।