उप्र विधानसभा अध्यक्ष ने नवमी एवं विजयदशमी की दीं शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने महानवमी व विजयदशमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि की कामना की है।

सोमवार को यहां जारी एक बयान में महाना ने कहा है कि महानवमी व विजयदशमी का पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देता है।