राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष से मिला उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला।

रविवार को कचहरी परिसर में स्थित शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित की रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप विकास के लिए सरकार प्रयासरत है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके। राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

इस मौके पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका उपस्थित थे।