हॉकी इंडिया ने की राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर समूह की घोषणा

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने शनिवार को भुवनेश्वर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022-2023 मैचों की तैयारी के लिए 3 अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर संभावित समूह की घोषणा की है। भारतीय टीम प्रतिष्ठित कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेले जाने वाले डबल हेडर मैचों में न्यूजीलैंड और स्पेन से भिड़ेगी।

शिविर के बारे में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2022/23 हमें उन क्षेत्रों में अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा, जिन्हें एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 से पहले काम करने की आवश्यकता है। स्पेन और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हमारे लिए महत्वपूर्ण आउटिंग है और खिलाड़ी हॉकी के आगामी महीनों को लेकर उत्साहित हैं। हमने कोर ग्रुप में कुछ नए नामों को चुना है जिन्होंने काफी क्षमता दिखाई है और मौका मिलने पर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।

28 अक्टूबर को अपने शुरुआती मैच में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इशके बाद टीम 30 अक्टूबर को स्पेन से भिड़ेगी। भारत अपना अगला डबल हेडर मैच 4 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा और उसके बाद 6 नवंबर को स्पेन के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगा। साई, बेंगलुरु में तीन सप्ताह के शिविर के बाद टीम 21 अक्टूबर को भुवनेश्वर जाएगी।

राष्ट्रीय शिविरार्थियों की सूची इस प्रकार है:

गोलकीपर- पीआर श्रीजेश, कृष्ण बी पाठक, पवन।

डिफेंडर्स- जरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, नीलम संजीव ज़ेस, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, मनदीप मोर, यशदीप सिवाछी, दीप्सन तिर्की, संजय, मंजीत, सुमित।

मिडफील्डर- मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, राजकुमार पाल, पवन राजभर।

फॉरवर्ड- आकाशदीप सिंह, गुरजंत सिंह, मनिंदर सिंह, मो. राहील मूसीन, एस.कार्थी, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह।