संकल्प दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन

रूद्रपुर: सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर भाजपाइयों ने जगह-जगह मंदिरों में सीएम के नाम पर पूजा अर्चना की। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान रुद्रपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संकल्प दौड़ को मेयर रामपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाई।

इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौक के पास स्वच्छता अभियान चलाया और गांधी पार्क में वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री धामी के दीर्घायु की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने बताया कि शाम को महिला मोर्चा द्वारा कल्याणी वाटिका मे दीपदान कार्यक्रम किया जाएगा। बता दें कि लक्सर के पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने दक्ष मंदिर में रुद्राभिषेक कर उनके उज्जव भविष्य की कामना की। पूजन के बाद उन्होंने आरती कर प्रसाद वितरण किया। उधर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, उन्नति और मंगल का संकल्प लेने वाले यशस्वी, ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन संकल्प दिवस पर सैक्टर-4 श्री शिव-हनुमान मंदिर में उनके लंबे जीवन की कामना और हवन-पूजन किया।

पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को पूरे प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है और हमारा प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। हवन पूजन पंडित मंत्री प्रसाद शैवाल और आशीष उनियाल ने करवाया। कार्यक्रम में सभासद पंकज चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विरेंद्र बोरी, हरिनाम कटियार, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रौतेला, युवा महामंत्री अंशुल शर्मा, पवन शर्मा, प्रमोद डोभाल, रंजीता झां, देव विख्यात भाटी, दीपक चौहान, संचित डागर, नवीन भट्ट, आशीष रस्तोगी, वेदांत चौहान आदि शामिल रहे।