बलात्कार के आरोपित आश्रम का प्रबंधक और महिला गिरफ्तार

हरिद्वार: बलात्कार के आरोप में वांछित चल रहे एक अधेड़ और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। असम की युवती ने बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी।

बता दें कि विगत माह असम निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में एक आश्रम के प्रबंधक पर बलात्कार करने का संगीन आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से कृष्ण मुरारी प्रबंधक गुरुदेव आश्रम रानी गली भूपतवाला हरिद्वार व मूल रूप से असम की रहने वाली महिला जो फिलहाल सुभाषनगर ज्वालापुर हरिद्वार में रह रही थी घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे।

पुलिस को सूचना मिली की आरोपित महिला रोडवेज बस अड्डे के पास देखी गई है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण मुरारी को भी पटियाला वालों की धर्मशाला रानी गली भूपतवाला हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर कोर्ट में पेश किया।