अमृत महोत्सव पर भारत को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से खास शुभकामनाएं

वॉशिंगटन;  भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर देश-विदेश से शुभकामनाएं मिल रही है। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन  ने भी आजादी के अमृत महोत्सव पर खास बधाई दी है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन  की एस्ट्रोनॉट सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने अंतरिक्ष से वीडियो संदेश के जरिए भारत को आजादी के पच्चहत्तर साल पूरे करने के अवसर पर शुभकामनाएं दी और कहा ‘स्काई इज नॉट द लिमिट’।

अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टोफोरेटी ने अपने संदेश में कहा कि भारत को आजादी के पच्चहत्तर साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  के साथ मिलकर काम किया है। क्रिस्टोफोरेटी ने इसरो को गगनयान मिशन की सफलता के लिए कामना की है।

एस्ट्रोनॉट सामंथा का यह खास वीडियो  ने भी साझा किया और अमेरिका की स्पेस एजेंसी यूरोपियन स्पेस एजेंसी  और को आजादी का अमृत महोत्सव पर बधाई के लिए धन्यवाद किया।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक बहुत ही विशेष बधाई संदेश प्राप्त हुआ है। अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

इटैलियन अंतरिक्ष यात्री समांथा ने इसरो के अन्य प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय स्पेस एजेंसी अंतरराष्ट्रीय स्पेस एंजेसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। यह सहयोग आगे भी जारी रहेगा क्योंकि इसरो की टीम NISAR अर्थ साइंस मिशन के डेवलपमेंट पर साथ ही काम कर रही है। विज्ञान के जरिए आपदाओं को ट्रैक करने और जलवायु परिवर्तन को समझने में मदद मिलेगी। समांथा ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम भारत की स्पेस एजेंसी इसरो के साथ मिलकर पूरे यूनिवर्स को एकजुट करें।