प्रधानमंत्री ने भूस्खलन पर मणिपुर के मुख्यमंत्री से की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूस्खलन पर गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन बीरेन सिहं जी से बात की और एक दुखद भूस्खलन के कारण स्थिति की समीक्षा की। केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैं सभी प्रभावितों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। ईश्वर घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।