25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे फिर हुआ भू-स्खलन से बंद

देहरादून: 25 घंटे बाद खुला यमुनोत्री हाईवे शुक्रवार को फिर भू-स्खलन से बंद हो गया। इस दौरान यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई हैं। करीब 250 से 300 वाहन यहां फंसे हुए हैं। फ़िलहाल एनएच की टीम ने छोटे वाहनों को निकल दिया हैं लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही में अभी भी रोक लगी हुई हैंI

शुक्रवार को हाईवे पर भूधंसाव के कारण यहां लगभग 7000 यात्री फंसे हुए हैं। हाईवे खोलने की प्रयास किया गया, लेकिन आखिर में प्रशासन ने लोगों से पहले गंगोत्री जाने की अपील की। घंटों यहां फंसे रहने के बाद कई यात्रियों ने गंगोत्री का रुख किया। वहीं स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए तीन दिन हाईवे को बंद कर दिया है।  

यमुनोत्री हाईवे पर बड़े बड़े वाहनों की बाद पाली गाड़ से लेकर स्याना चट्टी तक लगभग पांच किमी जाम लग गया। छोटे वाहनों की आवाजाही भी यहां जोखिम भरी है। मजदूरों ने भी जोखिम देखते हुए काम करने से मना कर दिया है।