दून में 65 फिट रावण का होगा दहन, इस बार हार बना आकर्षण, यातायात प्लान जारी

देहरादून: शहर में परेड ग्राउंड में पांच अक्टूबर (बुधवार) को दशहरा मेला लगेगा। बन्नू बिरादरी की ओर से रावण दहन कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार 65 फिट का रावण का दहन होगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए इस बार पुतलों की ऊंचाई बढ़ाई गई हैं। पर्व को लेकर शहर के लिए यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री और राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने विजयदशमी पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है।

राजधानी देहरादून के परेड मैदान में दशहरा का मुख्य कार्यक्रम शाम पांच बजे परेड ग्राउंड में लंका दहन का कार्यक्रम होगा। करीब साढे छह बजे भगवान राम द्वारा रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा, जिसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। रावण दहन से पहले दोपहर एक बजे गोपीनाथ मंदिर से कालिका मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यहां भगवान राम,लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन का पूजन किया जाएगा। यहां से शोभा यात्रा घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। शोभा यात्रा में सात झांकियां और पांच बैंड शामिल होंगे। आतिशबाजी के बाद शोभायात्रा यहां से गोपीनाथ मंदिर वापस लौटेगी। दूसरे दिन भगवान राम का राजतिलक किया जाएगा।

बन्नु बिरादरी समिति के अध्यक्ष संतोष नागपाल ने बताया कि पिछले 75 साल से कमेटी दशहरा मनाती आ रही है। पहले कागज के पुतले बनाते थे इस साल पुतले कागज के बनाएं गए हैं। हार आकर्षकारी है जो लाईट जलते ही अलग चमक के साथ दिखेगी। इस पर लंका को भी भव्य रूप दिया गया है। इस बार तीनों पुतलों की लंबाई पांच फुट बढ़ाई गई है। रावण 65, कुंभकरण 60 और मेघनाथ 55 फिट का बनाया गया है। इस बार लंका भी भव्य बनाया गया है। चालीस बाई चालीस और फ्रंट की ऊंचाई करीब 38 फीट रखी गई है।

उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री धामी के अलावा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कैंट सविता कपूर करेंगी। मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अन्य शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। समिति का मानना है कि इस बार एक लाख से ज्यादा लोग मेले में आएंगे।

पुलिस अधीक्षक यातायात अक्षय कोंडे की ओर से दशहरा मेले को लेकर यातायात प्लान नया जारी किया गया है। दशहरा शोभायात्रा के दौरान परेड ग्राउंड के आसपास जीरो ट्रैफिक जोन रहेगा।

विजय सदा सत्य की होती है: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विजयादशमी पर्व हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाइयां क्यों न हों, विजय सदा सत्य की होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा हैं। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया।

श्रीराम के जीवन का एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है: विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन का प्रत्येक क्षण हमें एक आदर्श जीवन जीने की सीख देता है। आइए, हम सभी अपने अंतस के राम को जागृत करें और समाज में व्याप्त सभी बुराइयों की समाप्ति के लिए संकल्पित हों।

विक्रम-मैजिक ट्रैफिक प्लान-

रिस्पनापुल धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे। यह तहसील चौक से दून चौक, एमकेपी चौक होते हुए वापस जाएंगे।सहारनपुर रोड-कांवली रोड रूट के विक्रम मैजिक वाहन रेलवे स्टेशन कट से वापस किए जाएंगे। रायपुर-सहस्रधारा रोड रूट के विक्रम-मैजिक वाहन सहस्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे।

सिटी बसों के लिये ट्रैफिक प्लानः

परेड ग्राउण्ड से चलने वाली कैण्ट-राजपुर रोड रूट की सिटी बसें ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप से संचालित होंगी। वह परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएंगे।क्लेमेटाउन से राजपुर रूट की सिटी बसें दर्शन लाल चौक से घंटाघर होते राजपुर रोड रूट पर चलेंगी। रायपुर रोड मालदेवता सहस्रधारा रोड रूट की सिटी बसें भी चूना भट्टा से संचालित होंगी। यह सर्वे तक सवारी उतारने के लिए आ सकेंगे।

बैरियर यहां लगेगे –

बुद्धा चौक, दर्शन लाल चौक, डूंगा हाउस तिराहा, कनक चौक, रोजगार तिराहा, कॉन्वेंट तिराहा, ओरिएंट चौक, सर्वे चौक, होटल पेसिफिक तिराहा, लैंसडाउन चौक, मनोज क्लीनिक।

पार्किंग व्यवस्था-

सामान्य पार्किंग-पवेलियन ग्राउंड, रेंजर्स ग्राउंड और मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर।वीआईपी पार्किंग-परेड ग्राउण्ड मंच के पीछे, दून क्लब और डूंगा हाउस। उपरोक्त पार्किंग स्थलों के भर जाने पर वैकल्पिक (कन्टीजेन्सी) पार्किंग प्लान निम्नवत रहेगा। सचिवालय/लॉर्ड वेंकटेश्चर एसजीआरआर स्कूल (मंगला देवी के सामने) पार्किंग- राजपुर रोड की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों के लिए बन्नू स्कूल, जनपथ मार्केट बिन्दाल पार्किंग _बल्लूपुर, किशननगर की ओर से, महिला पॉलिटेक्निक पार्किंग सर्वे चौक रायपुर, सहस्रधारा क्रासिग,कचहरी पार्किंग/ हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य-सहारनपुर रोड़ प्रिंस चौक पर रहेगी।